Bhopal News: पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने लगाई यहां आग

Share

Bhopal News: घर से लापता होने के बाद गहराया शक, पत्नी के रिश्तेदार को भोगना पड़ी यह आफत

Bhopal News
ADVT

भोपाल। पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले एक सायको पति की यह हैरान कर देने वाली कहानी है। हमें सभी व्यक्तियों के नाम मालूम है। लेकिन, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल न हो इसलिए यहां उनके नाम नहीं बता रहे है। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के नजीराबाद थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई है। घटना की शुरुआत खेत में लगी आग से शुरु हुई थी। जिसकी जांच के बाद यह चौका देने वाला तथ्य पुलिस के सामने आया है।

डेढ़ लाख रुपए का हुआ नुकसान

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल की दोपहर लगभग ढेड़ बजे 76/22 धारा 435 (आगजनी) का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में आरोपी राजगढ़ निवासी चार सगे भाई है। उसके खिलाफ शिकायत सेसापुरा में रहने वाले किसान ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी के साथ उनके कुटुंब की एक युवती की शादी हुई है। शादी को लगभग तीन साल हो चुके हैं। शादी के कुछ समय बाद पत्नी मायके में आकर रहने लगी थी। मायके में आकर वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग गई। यह बात जब पति को मालूम हुई तो वह आग—बबूला हो गया। उसने पहले ससुराल में हंगामा मचाया। फिर किसान के खेत में जाकर सोयाबीन की फसल में आग लगा दी। पति को शक था कि उसकी पत्नी को भगाने में किसान का हाथ है। आगजनी से करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मोपेड से अवैध शराब बरामद 

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!