Bhopal News: विधवा महिला से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: पति की मौत के बाद से आरोपी रखता था पीड़िता पर बुरी नजर

Bhopal News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के गोविंदपुरा इलाके में एक विधवा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद आरोपी बुरी नजर रखते हुए उसको परेशान कर रहा था। इससे पहले भी वह महिला से छेड़छाड़ की घटना कर चुका है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

सास के आने पर भागा

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार दो अप्रैल की सुबह लगभग छह बजे 167/22 धारा 354/506/ (छेड़छाड़ और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी किशोरी बाल्मिक (Kishori Balmiki) है। उसके खिलाफ शिकायत 25 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उसका एक बेटा है। वह सास के साथ रहती है। सास कबाड़ा बीनने का काम करती है। पीड़िता घरों में साफ—सफाई का काम करती है। आरोपी किशोरी उस पर गलत नजर रखता था। उसका बोलना था कि वह उसके पसंद करता है। उसके साथ शादी करना चाहता है। घटना वाली सुबह लगभग छह बजे पीड़िता की सास कबाड़ा बीनने गई थी। तभी मौका पाकर आरोपी उसके घर में आ गया। उसने विधवा महिला को दबोच लिया। तभी उसकी सास वापस घर आ गई। पीड़िता की सास को देख आरोपी दोनों को धमकाता हुआ मौके से फरार हो गया।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंस्पेक्टर को विधिक प्राधिकरण ने थमाया नोटिस 
Don`t copy text!