Bhopal News: शादी के तीन साल बाद तीन तलाक

Share

Bhopal News: दहेज प्रताड़ना की पीड़िता दर्ज करा चुकी थी एफआईआर, फिर भी आरोपी नहीं सुधरा

Bhopal News
ADVT

भोपाल। शादी के तीन साल बाद एक महिला पुलिस से मदद मांगने पहुंची। हालांकि वह पहले भी मदद मांगकर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा चुकी थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। आरोपी की हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसने दूसरी बार मुकदमा दर्ज करा दिया।

बीच रास्ते में पीटा

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल की दोपहर लगभग दो बजे 232/22 धारा 498—ए/323/4 (प्रताड़ना, मारपीट और मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी आमिर खान है। उसके खिलाफ शिकायत 34 वर्षीय पत्नी ने दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका मायका शाहजहांनाबाद स्थित अमीर गंज का है। परिजनों ने उसकी शादी आमिर खान (Amir Khan) से तीन साल पहले कराई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उसे कम दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। मानसिक यातना से तंग आकर महिला टीला जमालपुरा थाना पहुंच गई थी। वहां की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ 498—ए प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया था। इस केस के बाद पीड़िता उसके मायके में रह रही है। घटना वाले दिन वह स्टेशन जा रही थी। तभी तीन मोहरा के नजदीक आमिर उसके परिजनों के साथ गाड़ी पर था। वह पत्नी को देखकर रुक गया। दोनों की आपस में बात हुई। बात होते—होते दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोपी ने महिला को बीच रास्ते में थप्पड मार दिया। जिसके बाद वह उसे तीन तलाक बोलकर चला गया। उसका बोलना था वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क हादसे में आयकर भवन कर्मचारी जख्मी

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!