Bhopal Dowry: महिला से मारपीट कर पति ने घर से निकाला

Share

आरोपी पति के खिलाफ जहांगीराबाद और महिला थाने में मामला दर्ज

Bhopal Dowry
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime) मेंं महिला के साथ पति ने मारपीट कर घर से बेदखल किया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए आरोपी पति के खिलाफ महिला थाने में दहेज (Bhopal Dowry Case) प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश कर रही है। इधर, जहांगीराबाद पुलिस ने भी दहेज प्रताड़ना (Crime Against Woman) का मुकदमा दर्ज किया है।

महिला थाना पुलिस ने बताया कि करोद (Karod Crime) निवासी महिला ने 21 वर्षीय यह शिकायत की थी। युवती ने पुलिस को बताया कि शादी तीन साल पहले विजेंद्र कुशवाह (Vijendra Kushwaha) के साथ हुई थी। शादी के दौरान दहेज में जो भी मांगा गया उसे दिया था। कुछ समय बाद ही पति छोटी—छोटी बातों पर लड़ाई करता था। इस बात की जानकारी उसने उसके मायके वालों को भी दी थी। परिजनों ने इस बारे में ससुराल वालों के साथ बातचीत भी की थी। कुछ समय सब सही चला अचानक एक दिन उसके पति ने विवाद के चलते उसके साथ मारपीट की थी। पति का बोलना था कि वह उसके मायके वालों से दहेज में और रूपए लेकर आए। जिसका विरोध करने पर उसको घर से बेदखल कर दिया गया था। पीड़िता ने आरोपी विजेंद्र के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।
इधर, जहांगीराबाद पुलिस (Gahagirabad Police Station) ने बरखेड़ा पठानी निवासी 22 वर्षीय महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पति बिलाल खान (Bilal Khan), सास नसरीन, ननद साजिया, नाजिया और साबिया को पुलिस ने आरोपी बनाया है। पीड़िता की शादी नवंबर, 2018 में हुई थी। शादी के पांच महीने बाद से ही पति ने मारपीट शुरू कर दी थी। दहेज लाने के लिए उसको ननद और सास प्रताड़ित करते थे। ससुराल वाले उससे दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal Traffic Police: मैदानी अमले को दिया है अजीब टारगेट आप सुनेंगे तो रह जाएंगे हैरान
Don`t copy text!