Bhopal News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: जेल से कुछ महीने पहले ही छूटकर आया था, पत्नी ने दी थी मौत की खबर

Bhopal News
Art Picture File Clip

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाई है। उसका घटना से पहले पत्नी के साथ विवाद हुआ था। पति कुछ महीने पहले ही जेल से छूटा है। उसको जेल भी पत्नी ने ही शिकायत दर्ज कराकर पहुंचाया था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। पुलिस को घटना में कई तरह के तकनीकी पेंच प्राथमिक जांच में सामने आए है। इसलिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

गलत काम करने के लिए बोलता था

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि 25 मई को 21 वर्षीय सोनम ठाकुर ने पति के मौत की सूचना दी थी। पति राकेश ठाकुर पिता बद्री ठाकुर उम्र 26 साल सेक्टर—5 में रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई नीलेश सेंगर (ASI Neelesh Sengar) ने बताया कि पति—पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। राकेश ठाकुर अभी जेल से छूटकर आया था। उसके खिलाफ पत्नी ने ही केस दर्ज कराया था। सोनम ठाकुर (Sonam Thakur) ने राकेश ठाकुर के साथ दूसरी शादी की है। पहले पति से उसकी बच्ची भी है। पत्नी का कहना था कि पति उसको गलत काम करने के लिए कहता था।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: लॉकडाउन में हुई शादी, दहेज में नहीं मिली कार

पत्नी चाहती तो बच जाती जान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

पुलिस सूत्रों के अनुसार पिता बद्री ठाकुर बैरसिया गया था। राकेश ठाकुर (Rakesh Thakur) मजदूरी करता था। उसके भाई भी है। लेकिन, राकेश ठाकुर को परिवार में कोई पसंद नहीं करता था। इस कारण उसका शव ले जाने के लिए कोई तैयार नहीं था। पुलिस ने शव वाहन से लेकर अंत्येष्टि के लिए आर्थिक सहायता भी दी गई। इधर, शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि राकेश ठाकुर ने जब फांसी लगाई तो पत्नी सोनम ठाकुर (Sonam Thakur) ने उसको तड़पता हुआ देखा। यह देखकर वह घबरा गई और सीधे थाने पहुंच गई। उसने बचाने की कोशिश ही नहीं की। यह बात पत्नी ने पूछताछ में बताई है। इस बात का शक तब हुआ जब वह बदहवास नजर आई। इसलिए पुलिस को फांसी मामले में शंका थी।

Don`t copy text!