Bhopal News: बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में हो चुका है समझौता, उसी केस को खत्म होने पर चल रहा है विवाद

भोपाल। होटल संचालक के साथ मारपीट करके उसको दांत से एक महिला ने काट लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। विवाद कोर्ट केस में समझौता करने को लेकर हुआ है।
यह बोलकर किया गया हमला
कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार विकास विधानी (Vikas Vidhani) पिता शंकरलाल विधानी उम्र 36 साल लालघाटी स्थित ओम नगर (Om Nagar) में रहते हैं। उनका हलालपुर (Halalpur) बस स्टेंड के पास सावन नगर में डी गोल्डन (D Golden Hotel) नाम से होटल भी है। वारदात 19 जून की रात लगभग दो बजे हुई। विकास विधानी होटल के बाहर साथियों के साथ खड़े हुए थे। तभी वहां एक महिला आई। वह गाली—गलौज करते हुए बोली कि उसके खिलाफ चल रहा केस कोर्ट में कैसे खत्म हो गया। विरोध किया तो महिला ने उसके बाएं हाथ में बुरी तरह से काट लिया। इसके बाद महिला ने विकास विधानी की कार (Car) एमपी—04—आरए—2222 पर जमकर तोड़फोड़ कर दिया। महिला ने कार के भीतर लगे म्यूजिक सिस्टम भी तोड़ दिया। यह देखकर उन्होंने डायल—100 को कॉल किया। पुलिस आकर कुछ करती उससे पहले आरोपी महिला अपने वाहन में सवार होकर भाग गई। पुलिस ने बताया कि पूर्व में विकास विधानी के खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ के प्रकरण दर्ज हुए थे। उन प्रकरणों में समझौता हो गया है। उसी बात को लेकर आरोपी और फरियादी के बीच कुछ अंदरुनी बातें हैं जिनके संबंध में पता लगाया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।