Bhopal News: युवती को अगवा कर बंधक बनाकर ज्यादती 

Share

Bhopal News: चार महीने बाद मौका पाकर भाई से किया संपर्क, मांगी मदद की गुहार, थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बाड़े में घुसकर दो आरोपी युवती को उठा ले गए। उसे करीब चार महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसका शारीरिक शोषण किया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र स्थित नजीराबाद थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने मौका पाकर उसके भाई से संपर्क किया। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। इस  मामले के आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह बोलकर बनाए शारीरिक संबंध

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 09 अक्टूबर की शाम लगभग सवा छ: बजे 300/22 धारा 363/344/376/376—एन/506/34 (अगवा करना, पंद्रह दिन से अधिक बंधक बनाना, बलात्कार, कई बार बलात्कार, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया है। शिकायत 25 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी करण सिंह गुर्जर (Karan Singh Gurjar) और प्रदुम्न सिंह गुर्जर है। यह घटना 21 मई की है। युवती उसके घर के पीछे बने बाड़े में शौच के लिए गई थी। तभी करण गुर्जर और प्रदुम्न सिंह गुर्जर उसके बाड़े में घुसकर उसे उठाकर बाइक से ले गए थे। प्रदुम्न सिंह गुर्जर (Pradumn Singh Gurjar) ने युवती से शादी का वादा करके जबरिया शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़िता को बंधक बनाकर बलात्कार के आरोपी प्रदुम्न सिंह गुर्जर ने इस दौरान कई बार उसके साथ बलात्कार किया। यह सिलसिला लगभग चार महीने तक चला। फिर एक दिन युवती ने दोनों आरोपियों की गैरमौजूदगी में मौका पाकर उसके भाई से किसी तरह संपर्क किया। जिसके बाद उसके भाई ने घटना स्थल पर पहुंचकर युवती को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मामले की जांच नजीराबाद थाने के प्रभारी भरत प्रताप सिंह (TI Bharat Pratap Singh) कर रहे हैं। इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Accident: देवी दर्शन करके लौट रहे युवक की मौत
Don`t copy text!