Bhopal Dowry News:  इंजीनियर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

Bhopal Dowry News: दहेज में मांग रहा था मोटी रकम के साथ कार

Bhopal Dowry Case
संकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर पुलिस ने एक दहेज प्रताड़ना का मुकदमा (Bhopal Dowry News) दर्ज किया है। आरोपी पति पेशे से आईटी का इंजीनियर है। आरोप है कि पत्नी से वह रकम और कार की मांग कर रहा था। इसी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ (Bhopal Molestation News) की भी एफआईआर हुई है। जिसके आरोपी से पीड़िता की पुरानी रंजिश चली आ रही है।

ससुराल के नजदीक है मायका

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 04 मार्च की शाम लगभग छह बजे दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति सोमेश बघेल और सास सुशीला है। सोमेश बघेल आईटी का इंजीनियर है जिसके साथ शादी फरवरी, 2019 में हुई थी। पीड़िता का मायका न्यू जेल रोड में ही है। पुलिस ने धारा 498ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है। इधर, गांधी नगर थाना पुलिस ने जाहिद के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा युवती ने दर्ज कराया है। उसके परिवार का जाहिद के परिवार के साथ पुराना विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378,7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   PUBG का ‘भूत’ मांगता था पैसा, 10 हजार रुपए में छोड़ा लड़के का पीछा

 

Don`t copy text!