Bhopal News: एक्स कॉलिग के साथ फ्रेंड केे फ्लैट पर रेप

Share

Bhopal News: एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी पर लगे आरोप, जॉब दिलाने का झांसा देकर बनाए कई बार शारीरिक संबंध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जब हम एक जगह होते है तो कॉलिग से कई बातों में म्यूचल अंडरस्टेंडिंग होने लगती है। ऐसे में कई बार गहरी दोस्ती भी हो जाती है। लेकिन, इस करीबी होने का एक व्यक्ति ने नाजायज फायदा उठा लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा कॉलोनी में हुई थी। जिसकी एफआईआर महिला थाना पुलिस ने दर्ज की है। इस मामले का आरोपी एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी है। जिसने एक्स कॉलिग को नौकरी छूटने के बाद उससे ज्यादा अच्छी जॉब दिलाने का झांसा देकर संबंध बनाए थे।

यह बोलकर देता रहा महिला को झांसा

महिला थाना पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर की शाम छ: बजे 292/22 धारा 376(2)एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत 34 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले का आरोपी विनय शर्मा (Vinay Sharma) है। इन आरोपों की जांच एसआई करिश्मा राजावत (SI Karishma Rajawat) ने की थी। प्राथमिक जांच में ही जब ज्यादती की पुष्टि हो गई तो उन्होंने अफसरों को यह पूरा प्रकरण संज्ञान में लाया। जिसके बाद अभियोजन से राय लेने के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार महिला पहले एचडीएफसी की उसी ब्रांच में जॉब करती थी जहां आरोपी विनय शर्मा करता है। इस कारण दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। कुछ समय बाद महिला की नौकरी छूट गई थी। तब विनय शर्मा ने दूसरी जगह जॉब दिलाने का वादा उससे किया था। दोनों की नजदीकी इतनी ज्यादा थी कि आरोपी ने शादी के लिए प्रस्ताव दे दिया था। जिसके बाद उसने शारीरिक संबंध भी बनाना शुरू कर दिए। अब आरोपी अपने वादे से मुकर गया। महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कही तो वह उसे धमकाने लगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भाईयोें को मारने की धमकी देकर बात करने करता था मजबूर
Don`t copy text!