Bhopal News: पत्नी को पीटने के बाद पति ने लगाई फांसी 

Share

Bhopal News: झाबुआ की होटल में करता था काम, तीन दिन पहले ही आया था भोपाल, पत्नी ने शराब पीने से रोका तो हुआ था विवाद

Bhopal News
चूना भट्टी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पत्नी को पीटने के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। वह झाबुआ जिले की होटल में काम करता था। वह तीन दिन पहले ही भोपाल आया था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह पता लगा रही है पुलिस

चूना भट्टी (Chunabhatti) थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या की जानकारी जेपी अस्पताल (JP Hospital) से आई थी। यह सूचना डॉक्टर प्रांजल पिप्पल ने पुलिस को  दी थी। आत्महत्या शिवम बलोनिया (Shivam Baloniya) पिता मंगल बलोनिया उम्र 27 साल ने की है। उसने घर पर ही फांसी लगाई थी। जिसको 19 मार्च की शाम लगभग पांच बजे इलाज के लिए उसकी पत्नी प्रियंका बलोनिया (Priyanka Baloniya) लेकर पहुंची थी। शिवम बलोनिया की अस्पताल लाने के पूर्व मौत हो चुकी थी। वह कलियासोत डैम के नजदीक ईश्वर नगर बस्ती में रहता था। फिलहाल ससुराल के पास किराये से चूना भट्टी स्थित दुर्गा नगर (Durga Nagar) में वह रहता था। झाबुआ से वह तीन दिन पहले ही आया था। वह दोस्त के साथ शराब पी रहा था। जिस कारण पत्नी ने उसे मना किया था। अगले दिन उसने इसी दुख में आकर फांसी लगा ली। इस मामले की जांच एएसआई वीरमणि सिंह पाण्डे (ASI Veermani Singh Pandey) कर रहे हैं। चूना भट्टी पुलिस मर्ग 07/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रैन बसेरा के गेट पर मिली लाश 
Don`t copy text!