Bhopal News: बारहवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, चाचा ने दी थी भतीजी की मौत की खबर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। खुदकुशी करने वाली छात्रा के पेपर भी चल रहे हैं। जहां घटना हुई वह उसके चाचा का मकान है। उन्होंने ही उसकी परवरिश भी की थी। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण आत्महत्या को लेकर अभी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

पुलिस इस बात की जता रही है आशंका

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार यह मामला 09 फरवरी की दोपहर साढ़े बारह बजे हुआ था। पुलिस को जानकारी आनंद सिंह सोंधिया (Anand Singh Sondhiya) ने दी थी। उन्होंने बताया कि भतीजी पलक सोंधिया (Palak Sondhiya) पिता उमेश सोंधिया उम्र 19 साल ने फांसी लगाई है। आनंद सिंह सोंधिया चूना भट्टी स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी (Durga Nagar Colony) में रहते हैं। पलक सौंधिया कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह मूलत: जबलपुर की रहने वाली थी। चाचा आनंद सिंह सोंधिया ने पुलिस को बताया कि वे बंगलों पर खाना बनाते हैं। वहां से घर वापस आए तो भतीजी फांसी के फंदे पर लटकी थी। पलक सौंधिया की मां की 15 साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। वह तभी से आनंद सोंधिया के साथ रहती थी। मामले की जांच एएसआई सुनील गुर्जर (ASI Sunil Gurjar) कर रहे हैं। चूना भट्टी पुलिस मर्ग 02/24 दर्ज कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि ऐसा प्रतीत होता है तो तुरंत मनोचिकित्सक से परामर्श लें। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आधा दर्जन अस्पताल भी नहीं छुड़ा सके नशा
Don`t copy text!