Bhopal Cyber Fraud: सायबर जालसाजों की नई तकनीक ने भारत की जांच एजेंसियों को परेशानी में डाला,शेयर बाजार में निवेश के आड़ में फर्जीवाड़ा करने वाला तेरहवां आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भारत में बड़े पैमाने पर सायबर फ्रॉड किया जा रहा है। इसमें सर्वाधिक शेयर बाजार (Bhopal Cyber Fraud) में निवेश की तकनीक को अपनाया जा रहा है। ऐसा करके जालसाज जिन पीड़ितों को रकम ऐंठने का काम कर रहे हैं वह पैसा दुबई में पहुंचा रहे हैं। जिन्हें दुबई के एटीएम से निकाला जाता है। ऐसा करने वाला गिरोह से जुड़ा तेरहवां आरोपी भोपाल क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा है। पुलिस को अभी इस मामले में कई अन्य आरोपियों की तलाश है।
फर्जी खाते खरीदकर दुबई में बेचता था
जानकारी के अनुसार आरोपी को केरल (Kerala) के कालीकट एयरपोर्ट (Calicut Airport) से गिरफ्तार किया गया है। वह विमानतल से दुबई (Dubai) भागने की फिराक में था। लेकिन, उसके संबंध में रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। आरोपी ने सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) में ट्रांसफर हुई राशि को दुबई के एटीएम से निकाला था। आरोपी निजामुद्दीन पिता के. हुसैनार उम्र 38 साल है। वह केरल के कासरगोड जिले का रहने वाला है। आरोपी बारहवीं पास है। निजामुद्दीन (Nizamuddin) फर्जी खाते खरीदने के बाद दुबई में बेचने का काम करता था। इससे पहले कोहेफिजा (Kohefiza) निवासी मोहम्मद जैनुल (Mohammed Zainul) की शिकायत पर क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने प्रकरण दर्ज किया था। उन्हें शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की आड़ में नौ लाख 35 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। जालसाज करन बिरला (Karan Birla) ने व्हाट्स एप के जरिए सोलर कंपनी में निवेश कराने के नाम पर यह फर्जीवाड़ा किया था।
इन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी पुलिस

सायबर क्राइम (Cyber Crime) ने इससे पहले एक दर्जन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। इसमें महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव निवासी अनिकेत दत्तात्रेय, ऋषिकेश प्रवीण बाविस्कर, अकाश चनाडे, महाराष्ट्र के भुसावल निवासी राकेश जाधव, केरल के कोझिकोड निवासी रियाज, रसल, सचु पिता वासु, मोहम्मद मुबाशिर, केरल के मलप्पुरम निवासी मोहम्मद नबील, शमशाद पी., आशिक सजीर और केरल के कोझिकोड निवासी मोहम्मद दानिश को गिरफ्तार किया गया था। अनिकेत दत्तात्रेय (Aniket Dattatrey) आईटीआई पास है और वह खाते खुलवाने के बाद बेचने का काम करता था। ऋषिकेश प्रवीण बाविस्कर (Rishikesh Praveen Baviskar) भी आईटीआई पास है और वह आकाश चनाडे (Akash Chanade) को पैसे लेकर खाता बेचने का काम करता था। अधिकांश आरोपी कमीशन लेकर खाता बेचने का काम सायबर जालसाज गिरोह को कर रहे थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।