Bhopal Loan Scam: गिरफ्तारी से बचने रिटायर आईपीएस के बंगले में किराए से डेरा डाला

Share

Bhopal Loan Scam: एक ही प्लॉट दो बैंकों में गिरवी रखकर ले लिया था करोड़ों रूपए का लोन, बैंक आफ महाराष्ट्र के अधिकारियों की फिर भूमिका हुई संदिग्ध, जालसाज वृद्ध दंपति को गिरफ्तार किया गया

Bhopal Loan Scam
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जालसाज वृद्ध दंपति जिसने तीन बैंकों को करोड़ों रूपए का चूना लगाया उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ कई वारंट निकले हुए थे। जिसकी जानकारी आरोपियों को थी। इसलिए बचने के लिए उन्होंने आईपीएस बंगला किराए पर लिया था। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal Loan Fraud) शहर के एमपी नगर थाना पुलिस ने की है। जिनके खिलाफ इसी साल शुरूआती महीनों में जालसाजी और गबन का मामला दर्ज किया गया था।

इन बैंकों से लिया था लोन

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 14 जनवरी, 2022 को 25/22 धारा 420/406 जालसाजी और गबन का मामला दर्ज किया था। जिसकी शिकायत कटारा हिल्स निवासी पंकज खरे (Pankaj Khare) पिता रामस्वरूप खरे ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी राजेंद्र भदौरिया और उसकी पत्नी छाया भदौरिया (Chaya Bhadoriya) थे। दंपति ने 15 लाख रूपए लेकर आनंद नगर स्थित पटेल नगर का प्लॉट बेचने का अनुबंध किया था। पड़ताल में यह बात सामने आई कि प्लॉट कोलार रोड स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra) में 17 लाख रूपए लिए थे। यह लोन पहली बार नहीं लिया गया था। पता चला कि इसी प्लॉट पर राजेंद्र भदौरिया (Rajendra Bhadoriya) ने इंडियन ओवरसीज बैंक में गिरवी रखकर एक करोड़ रूपए का लोन लिया था। यह बैंक लोन एनपीए हो चुका है।

ऐसे पकड़ में आए जालसाज दंपति

आरोपी दंपति पुलिस गिरफ्तारी से बचने भेष बदलकर दानिशकुंज में रहने लगे। जिस मकान में रहते थे वह रिटायर अधिकारी का था। राजेंद्र सिंह भदौरिया मूलत: रायसेन जिले के उमरावगंज थाना (Bhopal Loan Scam) क्षेत्र का रहने वाला है। वह पहले ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता था। जबकि बेटी बैंगलुरू की एक साफ्टवेयर कंपनी में जॉब करती है। राजेंद्र सिंह भदौरिया के खिलाफ आठ स्थायी वारंट जारी थे। उसके खिलाफ पिपलानी थाने में वर्ष 2014 में धारा 323/506/504/427/3—1—10 (मारपीट, धमकाने, तोड़फोड़ और एट्रोसिटी एक्ट का मामला) दर्ज था। इसके अलावा पिपलानी और अयोध्या नगर थाने से कई चेक बाउंस के वारंट जारी थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी आठ साल से फरार चल रहा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loan Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश
Don`t copy text!