Bhopal News: सोशल मीडिया फ्रेंड ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: डेटिंग एप के जरिए आईटी सेक्टर के एक्सपर्ट की टीचर से हुई थी दोस्ती, पति से अलग रह रही महिला को भी बुरी तरह से पीटा गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। टीचर की शिकायत पर आईटी सेक्टर के एक एक्सपर्ट के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके की है। टीचर निजी संस्था में जॉब करती है। उसकी पहचान आरोपी से डेटिंग एप के जरिए हुई थी। आरोपी ने पीड़िता के साथ बुरी तरह से मारपीट की थी। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी से अलग रहता है

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 01—02 दिसंबर की दरमियानी रात लगभग तीन बजे 556/22 धारा 376—2—एन/323/506 (कई बार ज्यादती, मारपीट और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया। पीड़िता की उम्र 55 साल है। वह बागसेवनिया इलाके में रहती है। इस मामले का आरोपी विजय नरसले (Vijay Narsale) हैं। वह आईटी सेक्टर का कर्मचारी है। आरोपी ने मिसरोद इलाके में कोरलवुड कॉलोनी में किराए का मकान लिया था। इसी मकान में आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार ज्यादती की। दोनों की पहचान लगभग दो साल से है। यह पहचान डेटिंग एप के जरिए हुई थी। आरोपी पिछले दिनों भोपाल आया था। वह पत्नी से अलग रहता है। जबकि पीड़िता भी करीब डेढ़ दशक पहले पति से अलग रहती है। आरोपी उससे शारीरिक संबंध बनाने की जिद कर रहा था। जिसका विरोध करने पर उसने उसे बुरी तरह से पीट दिया। जिसके बाद यह पूरा मामला थाने पहुंचा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Sex Racket Expose : मंदसौर पहुंचे आईजी को अड्डे बताए, जाने के तीन दिन बाद बड़ी कार्रवाई
Don`t copy text!