Bhopal News: चार साल की मासूम बच्ची का अंडरवियर अस्त—व्यस्त मिला

Share

Bhopal News: मां को शक हुआ तो पड़ोसी नाबालिग लड़के की गंदी हरकत का राज हुआ उजागर

Bhopal News
सांंकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगरइलाके से मिल रही है। यहां एक चार साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने गंदी हरकत की थी। यह राज तब खुला जब उसकी मां ने बच्ची के अंडरवियर अस्त—व्यस्त होने की वजह पूछ ली। इसके अलावा एक अन्य छेड़छाड़ की भी घटना हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

विधवा महिला से छेड़छाड़

गौतम नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। घटना में आरोपी मुकेश कुशवाहा है। आरोपी फरार चल रहा है। शिकायत 36 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। पति की मौत दो साल पहले बीमारी की वजह से हो चुकी है। घर के बाहर अंडे का ठेला लगाती है। आरोपी उसी ठेले में आकर महिला से छेड़छाड़ करता था। वह कहता था कि उससे शादी करना चाहता है। महिला इस बात को मजाक समझती रही। लेकिन, घटना वाले दिन आरोपी मुकेश कुशवाहा (Mukesh Kushwaha) उसके घर में घुस गया। यहां उसने महिला को पीछे से दबोच लिया।

नाबालिग को कोर्ट में पेश करने तैयारी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 14 मई को छेड़खानी की एफआईआर दर्ज की गई है। घटना एक दिन पहले हुई थी। शिकायत 27 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। छेड़खानी की घटना उसकी चार साल की बेटी के साथ हुई है। मां ने पुलिस को बताया कि पति कपड़ों की दुकान में काम करता है। बेटी आंगन में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला नाबालिग आरोपी उसको अपने कमरे में ले गया। फिर वहां आरोपी उसको अंडरवियर उतारकर झूले में खिला रहा था। नाबालिग ने फिर उसको अंडरवियर गलत तरीके से पहनाकर घर भेज दिया। यह देखकर मां ने पूछा तो नाबालिग बेटी ने घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर से बोलकर निकला अब नहीं आउंगा

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!