Bhopal Loot News: टायर पंक्चर करके लूट

Share

Bhopal Loot News: बीना रिफायनरी में काम करने वाले अफसर समेत चार लोगों से घात लगाकर लूटपाट

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घात लगाकर एक सनसनीखेज लूट की वारदात (Bhopal Loot) हुई है। यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके में हुई थी। हालांकि एफआईआर देरी से दर्ज की गई। इस संबंध में पुलिस का दावा है कि पीड़ितों ने ही इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी। पीड़ित व्यक्ति बीना रिफायनरी के अधिकारी है। यह सभी एक कार में सवार होकर खरीददारी के लिए भोपाल आए थे। पीड़ितों में एक महिला भी है। बदमाशों की संख्या आधा दर्जन से अधिक बताई जा रही है। लेकिन, पुलिस का कहना है कि अभी बदमाशों (Bhopal Loot Case) की संख्या सामने नहीं आई है। इसलिए डकैती कहना अभी जल्दबाजी होगी।

रिफायनरी में इंजीनियर

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 15 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे 758/21 धारा 394/440 जख्मी करके लूटपाट और वारदात करने के लिए कीलें रापी बिछाना का प्रकरण दर्ज किया है। लूटपाट की यह वारदात 14 नवंबर की रात लगभग 10 बजे हुई थी। उस वक्त पूरा शहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सुरक्षा इंतजाम में तैनात था। शिकायत अंकित राज पिता उमाशंकर कायस्थ उम्र 28 साल ने दर्ज कराई है। वह मूलत: बिहार का रहने वाला है। लेकिन, वह बीना में रहकर रिफायनरी में जॉब करता है। अंकित राज (Ankit Raj) ने पुलिस को बताया कि वह शाम पांच बजे कार से भोपाल में खरीददारी करने आए थे। शॉपिंग करके वापस वे लौट रहे थे। तभी सोहाय जोड़ पर उनकी कार के दो पहिए अचानक एक साथ पंक्चर हो गए। कार में उनके साथ तीन अन्य लोग भी थे। जिसमें एक महिला भी शामिल थी। पुलिस ने इन नामों का खुलासा नहीं किया है। ड्रायविंग सीट में बैठा व्यक्ति भी बीना रिफायनरी में काम करता है। कुछ दूर उन्होंने पंक्चर कार ही चलाई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: कांस्टेबल के भाई को कार ने उड़ाया

सुराग तो मिला लेकिन कबूला नहीं

सूत्रों ने बताया कि उनके पास मदद पहुंचाने के बहाने दो व्यक्ति आए। उनके पास टॉर्च भी था। टॉर्च से देखकर कार पंक्चर देखकर दूसरा वाहन बुलाया। दोनों संदिग्ध व्यक्ति चले गए। फिर कुछ देर बाद वे वापस आए। इसके बाद जंगलों की तरफ आधा दर्जन से अधिक लोग आते हुए दिखाई दिए। इसके बाद लुटेरों ने तीन पुरुषों और महिलाओं से लूटपाट की। इससे पहले धमकाने के लिए आरोपियों ने कार की विंड शीट तोड़कर चकनाचूर कर दी। पुरुषों के साथ महिला भी थी। इसलिए वे सारे लोग डर गए। लुटेरे दो सोने की चेन, नकदी 15,300 रुपए लेकर भाग गए। लूटपाट के इस मामले में पुलिस को सुराग मिल गए है। हालांकि इसका खुलासा अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हो सका है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
Don`t copy text!