MP Political News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक

Share

MP Political News: कांग्रेसी नेताओं को फोन करके मांग रहे थे दस—दस लाख रूपए, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल के बंगले में बुलाकर दो संदेहियों को पकड़ा गया, पुलिस को शिकायती आवेदन का इंतजार

MP Political News
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव है। इसलिए राजनीतिक जमघट भाजपा—कांग्रेस दोनों ही दलों में चल रही है। इसी बीच दो बदमाशों को शरारत सूझी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  (EX CM Kamalnath) का मोबाइल हैक कर लिया। उसके बाद कांग्रेस (MP Political News) के दूसरे नेताओं को कॉल करके दस—दस लाख रूपए मांगे जाने लगे। इस मामले की सीधे शिकायत पुलिस से नहीं की गई।

गुपचुप तरीके से चल रही है छानबीन

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में दोनों संदेहियों को कांग्रेस नेता गोविंद गोयल (Govind Goyal) के बंगले में पकड़ा गया है। उन्हें रकम देने के बहाने बुलाया गया था। दोनों संदेहियों को पकड़कर भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपियों को क्राइम ब्रांच थाने ले जाया गया है। जहां पुलिस की टीम आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। यह समाचार सोशल मीडिया में तेजी से फैला जिसके बाद भोपाल पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि हमें कांग्रेस पार्टी के किसी भी नेता ने आवेदन नहीं दिया है। वह मिलने के बाद अवश्य मुकदमा दर्ज करके मामले की तफ्तीश की जाएगी। हालांकि इससे पहले आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल को गुपचुप तरीके से खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft: शोकाकुल परिवार के घर चोरों का धावा
Don`t copy text!