Bhopal News: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई थी फांसी

Share

Bhopal News: पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

MP Cop Gossip
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या (Hanging Case) कर ली थी। महिला की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पांच दिन पुरानी है। महिला (Bhopal News) का शव घर में पंखे से लटका मिला था। मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों के बयान पुलिस ने दर्ज किए थे।

पांच दिन पहले हुई थी घटना

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 27 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे 150/22 धारा 306/498—ए (आत्मत्या के लिए उकसाना और प्रताड़ना) की एफआईआर दर्ज की है। इसमें आरोपी पति अमित मालवीय, ससुर संतोष मालवीय और सास उर्मिला मालवीय है। अमित मालवीय (Amit Malviya) प्रायवेट बैंक में कलेक्शन का काम करता है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया गया है। मामले की जांच एएसआई अमर सिंह ने की थी। उन्होंने बताया कि देवास निवासी प्रीति मालवीय उम्र 39 साल ने खुदकुशी की थी। उसकी शादी गणेश नगर में संतोष मालवीय के बेटे के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। ससुराल में उसे छोटी—छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। पति का बोलना था वह उसके माता—पिता का ठीक से ध्यान नहीं रखती है। इन्हीं बातों से तंग आकर उसने 22 फरवरी की दोपहर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। गौतम नगर पुलिस मर्ग 02/22 दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime : कानून से लंबे शराब माफिया के हाथ

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!