Bhopal Cyber Crime: दो खातों से 90 हजार रुपए निकाले

Share

Bhopal Cyber Crime: सायबर क्राइम से अयोध्या नगर थाने पहुंची दो केस डायरी में मुकदमा दर्ज

Bhopal Cyber Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज सायबर फ्रॉड (Bhopal Cyber Crime) से जुड़ी है। शहर के आठ थानों में इस तरह केे 11 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें दो मामले अयोध्या नगर थाने में दर्ज हुए है। इन दोनों मामलों की शुरुआती जांच सायबर क्राइम ने की थी।

केस डायरी थाने भेजी

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को धारा 420/66—डी (जालसाजी और सूचना प्रौद्योगिकी कानून) के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए है। जिसमें पहली एफआईआर राज सम्राट कॉलोनी निवासी मैरी मैथ्यू (Marry Mathew) ने दर्ज कराई है। उसके खाते से शातिर जालसाज ने करीब 50 हजार रुपए निकाल लिए है। यह घटना अगस्त, 2020 में हुई थी। इसी तरह जीत होम्स वृंदावन नगर निवासी अफजल हुसैन (Afzal Husain) ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसके भी खाते से 39552 रुपए निकल गए थे। यह घटना मार्च, 2021 में हुई थी। दोनों मामलों में पहले आवेदन सायबर क्राइम में पीड़ितों ने किया था। जिसके बाद केस डायरी अब थाने में भेजी गई है।

पत्नी के खाते से निकाली रकम

Bhopal Cyber Crime
सायबर क्राइम से संबंधित साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

पुलिस ने बताया कि मैरी मैथ्यू के पास फोन आया था। उसको लिंक डाउनलोड करने के लिए बोला था। उसने ओटीपी शेयर नहीं किया था। इसके बावजूद खाते से रकम निकल गई थी। इसी तरह अफजल हुसैन शॉपिंग करने के लिए बूट हाउस गए थे। वहां पैसा अधिक लेने का अहसास होने पर कस्टमर केयर का नंबर गूगल क्रोम से निकाला था। जिसके बाद जालसाज जो कस्टमर केयर बनकर बातचीत कर रहा था। उसने यूपीआई पिन डालकर खाते से पैसे निकाल लिए। जिस खाते से रकम निकली थी वह उसकी पत्नी के नाम पर है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सहेली के पति ने लूटी महिला की अस्मत

यह भी पढ़ें: इस शातिर जालसाज ने मध्यप्रदेश के मंत्रियों के नाम से फर्जीवाड़ा करने के लिए प्रकाशित करा दिए थे विज्ञापन

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Crime
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!