Bhopal News: पड़ोसी परिवारों में खूनी संघर्ष

Share

Bhopal News: महिला समेत दोनों गुटों की शिकायत पर मारपीट का काउंटर केस दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दो परिवारो के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें क परिवार के भतीजे ने दूसरे परिवार पर किसी नुकीली चीज़ से वार किया था। इस कारण उस घर की दो महिलाएं घायल हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का काउंटर मुकदमा दर्ज किया है।

डंडे, नुकीली चीज़ और ईट से किया वार

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के मुताबिक घटना इंद्रा सहायता नगर (Indra Sahayta Nagar) की है। जिसमें पहले पक्ष से पीड़िता 35 वर्षीय महिला है। जबकि दूसरे पक्ष से महिला की उम्र 57 साल है। यह विवाद रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ। एक परिवार का आरोप है कि पड़ोसी अपनी पत्नी को गाली—गलौज कर रहा था। पड़ोसी को लगा कि ऐसा करके वह उन्हें अपरोक्ष रूप से गाली—गलौज कर रहा है। इस कारण डंडे लेकर पड़ोसी आ धमका और मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे परिवार का कहना है कि पहले पक्ष की तरफ से एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला का पति पड़ोसी के घर के सामने गाली—गलौज कर रहा था। दोनों परिवारों के बीच कुर्सी, टेबल, पत्थर और ईट जमकर चलाए गए। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने 231—232/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery: लॉक डाउन के बावजूद सूने मकानों के ताले टूटे
Don`t copy text!