Bhopal News: घरेलू कलह सुलझाने मायके वालों को बुलाया 

Share

Bhopal News: ससुराल पहुंचे भाईयों और उनके पिता ने दामाद और देवर को पीटने के बाद अपने साथ बेटी को ले गए

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के कुछ महीने बाद घरेलू कलह से तंग पति और उसके भाई ने विवाहिता के परिजनों को बुला लिया। उन्होंने आकर मामले को सुलझाने की बजाय दामाद और उसके भाई की पिटाई लगा दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क इलाके की है। आरोपी मारपीट करने के बाद बेटी को भी अपने साथ ले गए।

इन धाराओं में दर्ज कराया प्रकरण

परवलिया सड़क (Parwaliya Sadak) थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। मारपीट की घटना 15 मार्च की सुबह 11 बजे हुई थी। शिकायत जिसने की है उसने बताया कि भाई—भाभी के बीच विवाद चल रहा था। इस कारण उसके मायके पक्ष को घर में बुलाया गया। ससुराल वाले चाहते थे कि वे आकर उनकी बेटी को समझाए। लड़की का मायका नजीराबाद इलाके में हैं। लड़की के पिता के अलावा उसके दो भाई और दो अन्य रिश्तेदार आए। उन्होंने विवाद करते हुए परिवार से गाली—गलौज शुरु कर दी। मारपीट में दो व्यक्तियों को चोट आई है। इसके बाद आरोपी लड़की को अपने साथ में लेकर चले गए। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में जाकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने 37/24 धारा 294/323/34 (गाली—गलौज, मारपीट और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया गया। यह प्रकरण 15 मार्च शाम लगभग साढ़े छह बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: कर्जदारों से बचने के लिए पत्नी से मांगा दहेज
Don`t copy text!