Bhopal News: राजधानी में गहराया जल संकट

Share

Bhopal News: पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट, मामला थाने पहुंचा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। इस कारण कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है। पानी को लेकर जनता के बीच मारामारी भी होने लगी है। ताजा मामला भोपाल (Bhopal News) सिटी के गांधी नगर थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। यहां मारपीट हुई जिसमें घायलों को पुलिस से मदद लेना पड़ी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इसलिए शुरु हुआ था विवाद

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 16 मार्च की शाम लगभग पांच बजे 59/22 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 16 मार्च की सुबह साढ़े दस बजे शिवाजी वार्ड में हुई थी। एफआईआर जानकी सोनी पति नंदकिशोर सोनी उम्र 46 साल ने दर्ज कराई। इस मामले में आरोपी जयश्री (Jaishree), उसकी मां और उसके पिता हैं। पीड़िता जानकी सोनी (Janki Soni) ने बताया कि कॉलोनी में जल संकट है। वह पानी भरने गई थी। पानी भरते वक्त ज्यादा पानी भर लेने को लेकर कहासुनी शुरु हुई थी। जिसके बाद वहां बाल्टी फेंककर मारपीट कर दी गई। इससे पहले दोनों पक्षों को थाने में समझाईश भी दी गई थी। लेकिन, जानकी सोनी एफआईआर बिना घर जाने को तैयार नहीं हुई।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: खेत में मिली मानव खोपड़ी, नजदीक मिले लड़की के कपड़े
Don`t copy text!