Bhopal Rape Case: महिला बैंक कर्मचारी का छह साल तक शारीरिक शोषण

Share

Bhopal Rape Case: होटल बदल—बदलकर ज्यादती को देता था अंजाम, पुलिस आरोपी की तलाश में जूटी

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला बैंक कर्मचारी का पिछले छह साल से आरोपी शारीरिक शोषण कर रहा था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape Case) की है। महिला की मुंह बोली बहन ने दोनों की दोस्ती कराई थी। आरोपी होटल बदल—बदलकर हैवानियत को अंजाम देता था। शादी की बात पर आरोपी ने महिला से दूरी बना ली थी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार (Bhopal Woman Bank Employee Case) और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बैंक की नौकरी भी गई

अयोध्या नगर थाना प्रभारी रेणु मुराब (TI Renu Murab) ने बताया कि 35 वर्षीय महिला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला पहले किसी बैंक में नौकरी करती थी। कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी। महिला की मुंह बोली बहन जिसका दोस्त लव बजाज (Love Bajaj) नाम का लड़का था। लव बजाज ईदगाह हिल्स में रहता है और फलों का ठेला लगाता है। बहन ने महिला की दोस्ती लव बजाज से कराई थी। इस दौरान दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई थी।

शादी का प्रस्ताव ठुकराया

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

थाना प्रभारी ने बताया कुछ ही दिनों में दोनों की गहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों एक—दूसरे को मन ही मन पसंद करने लगे थे। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को होटल में मिलने बुलाया। होटल (Bhopal Hotel Rape Case) के कमरे में आरोपी ने प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसको महिला मना नहीं कर पाई। पहली बार आरोपी ने होटल के कमरे में महिला के साथ बलात्कार को अंजाम दिया। मौका मिलने पर आरोपी होटल कभी महिला का घर में ज्यादती करता था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नशे में धुत पति ने बेरहमी से की पत्नी की पिटाई 

यह भी पढ़ें: हुस्न के जाल में फंसे शहर के कई युवा, अब काट रहे थानों के चक्कर जानिए क्यों

आरोपी की तलाश जारी

थाना प्रभारी ने बताया महिला जब भी आरोपी से शादी की बात करती थी तो वह बहाना बनाकर टाल देता था। आरोपी पिछले छह साल तक शादी करने का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करता आ रहा था। जब महिला आरोपी से शादी वाली बात पर अड़ गई तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने रविवार—सोमवार की दरमियानी रात साढ़े तीन बजे धारा 376/2एन/3/1डबलूआई/3/2बी (बलात्कार, कई बार बलात्कार और एट्रोसिटी एक्ट) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!