Bhopal Road Mishap: सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत

Share

Bhopal Road Mishap: वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज, एक अन्य गंभीर

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई। एक हादसे में पीछे बैठा युवक भी जख्मी है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Road Accident) की है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इकलौता बेटा था

कमला नगर थाना पुलिस ने बताया विक्की विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय कमल उम्र 28 साल की मौत हो गई है। जांच अधिकारी एएसआई भगवान सिंह वर्मा (Bhagvan Singh Verma) ने बताया विक्की बरखेड़ी खुर्द रातीबड़ का रहने वाला था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। घर में मां—बहन के साथ इकलौता बेटा विक्की था। पिता के जाने के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। विक्की (Vickey Verma) प्रायवेट जॉब करके घर खर्च उठाता था। रविवार विक्की बाइक से उसके दोस्त मोहित सेन (Mohit Sen) के साथ काम से जवाहर चौक गया था। शाम सात बजे दोनों वापस घर लौट रहे थे।

मदद के लिए दोस्त ने बुलाया

जांच अधिकारी ने बताया भदभदा रोड़ पर टैक्टर ट्राली जा रही थी। जैसे ही दोनों वाहन मछली घर के सामने पहुंचे तो बाइक ट्राली में घुस गई। बाइक विक्की चला रहा था। दुघर्टना के बाद ही वह सड़क पर बेहोश हालत में पड़ा था। पीछे बैठे मोहित ने घटना की जानकारी उसके दोस्तों को दी थी। दोस्तों ने दोनों को हजेला अस्पताल (Hajela Hospital) पहुंचाया था। अस्पताल पहुंचे ही डॉक्टरों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया था। वहीं मोहित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:   MP Religion Act: नाबालिग ने सौतेले पिता पर लगाया धर्म परिवर्तन करने का आरोप

यह भी पढ़ें: हुस्न के जाल में फंस रहे युवक बाद में दूल्हे बनकर थाने ऐसे हालातों में पहुंचे, जानिए क्यों

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

जांच अधिकारी ने बताया मामले में मोहित के बयानों के बाद अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ 304ए का मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश में पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इधर, ईटखेड़ी थाना पुलिस ने बताया सचिन शुभम जाट (Shubham Jat) पिता अर्जुन उम्र 21 साल की मौत हो गई है। जांच अधिकारी ने बताया सचिन गीता नगर भानपुर का रहने वाला था। पढ़ाई खत्म कर वह नौकरी की तलाश कर रहा था। दशहरा वाली रात इसके बाकी और दोस्तों के साथ सचिन पार्टी करके सोमवार—मंगलवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे घर लौट रहा था। तभी गोलखेड़ी चौराहा खामखेड़ा जोड़ पर अचानक किसी चीज से सचिन की बाइक टकराई और वह सड़क किनारे गिर गया।

अस्पताल ने रैफर कर दिया

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

जांच अधिकारी ने बताया सचिन के साथ उसका दोस्त बाइक पर बैठा था। सभी दोस्त मदहोशी की हालत में थे। उन्हें यह भी नहीं पता की अंधेरे में बाइक किस चीज से टकराई थी। बाकी दोस्त दूसरे वाहनों से 400—500 मीटर दूर पर थे। दोस्तों ने दोनों को संजीवनी अस्पताल पहुंचाया था। कुछ दिन चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने सचिन को एलबीएस अस्पताल रैफर कर दिया था। इलाज के दौरान रविवार शाम साढ़े पांच बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटैज पुलिस खंगाल रही है। फुटैज के आधार पर पुलिस घटना स्थल की तस्वीरें साफ होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : सैज, डीपीएस समेत 11 स्कूलों में बम होने की अफवाह फैलाई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!