Bhopal Molestation Case: पिता ने बेटी से इसके लिए की डिमांड, बोला चाहे तो धंधा कर

Share

Bhopal Molestation Case: बेटे के खिलाफ दर्ज कराया था पहले मुकदमा, पुलिस ने मामले में चुप्पी साधी, आरोपी पिता गिरफ्तार

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। विलासिता ने व्यक्ति के संस्कृति को शून्य पर ला दिया है। वह विलासिता के सुख के लिए सामाजिक रिश्तों को भी तार—तार करने में गुरेज नहीं करता है। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। यहां एक परिवार के बीच विलासिता को लेकर बवाल हुआ। इसमें मारपीट—धमकाने के साथ वह सबकुछ हुआ। जिसको देखकर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने जब दोनों पक्षों से बातचीत की तो काउंटर मामला दर्ज किया गया। एक मामले में मारपीट की शिकायत पिता ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई। वहीं बेटी ने पिता पर रंगदारी (Bhopal Molestation Case) दिखाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेटे से बोला धंधा करो और पैसा लाओ

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बताया 23 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। गुरूवार शाम रात बजे उसने पिता के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि वह शादीशुदा है। शादी के बाद पति से अनबन होती थी। इसलिए कुछ दिन बाद वह मायके में आकर रहने लगी। मायके में रहकर युवती प्रायवेट जॉब कर रही है। घर में उसका भाई और माता—पिता है। पिता बेरोजगार है जिसको सट्टा खेलने और शराब पीने की लत है। इसके लिए वह घर में बेटी और लड़के पर रंगदारी दिखाता है। विरोध करने पर उन्हे धंधा करने के लिए उकसाता है। वह कहता भाई—बहन गलत काम करके पैसा लाकर उसे दे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रक की टक्कर से आठ साल का बालक जख्मी

इसलिए बेटी पहुंची थाने

बेटी ने बताया पिता हमेशा पैसा मांगता है। गुरूवार शाम दोनों भाई—बहन घर पर थे। पिता घर आकर सट्टा खेलने के लिए पैसों की मांग करने लगा। विरोध किया तो आरोपी पिता बेटी से मारपीट करने लगा। उसे गलत काम करने के लिए बोलने लगा। बहन को पीटता देख, बेटे ने पिता पर हाथ उठा दिया था। इस मामले में पिता ने बेटे के खिलाफ थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बेटे के खिलाफ धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है। इधर, बेटी की शिकायत पर पिता के खिलाफ 327/294 (रंगदारी और गाली—गलौज) का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने चुप्पी साधी

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। यहां तक की पिता—बेटी से धंधा कराने वाली बात को पुलिस ने साधारण समझते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी के बारे में कोई ठोस जानकारी भी नहीं दे सकी। जबकि भाई—बहन ने उसके सट्टे के लिंक भी बताए थे। इधर, 18 वर्षीय युवती अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पड़ोस में लड़का उसे दो दिनों से परेशान कर रहा है। गुरूवार घर के सामने बने मंदिर पर खड़े लड़के ने उसे अश्लील इशारे किए। जिसमें पुलिस ने आरोपी कपिल पवार (Kapil Pavar) के खिलाफ धारा 354क/1आई/354घ/509 (छेड़छाड और अश्लील हरकतें करने) का मुकदमा दर्ज किया है।

ओरियंटल कॉलेज में हुई थी दोस्ती

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया 30 वर्षीय महिला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ओरियंटल कॉलेज (Oriental College) के मैस में काम करती थी। उसमें आरोपी राजा अहिरवार (Raja Ahirwar) नाम का व्यक्ति भी काम करता था। दोनों की वहीं जान—पहचान हुई थी। आरोपी महिला से एकतरफा प्रेम करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। उसका कहना था कि वह उसके पति को तलाक देकर उससे शादी करें। इसके लिए वह महिला पर दबाव बना रहा था। इसी बीच शहर में लॉकडॉउन लग गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: शराबी पति को सब्जी नहीं मिली, पत्नी की कर दी ऐसी हालत

घर तक आया आरोपी

महिला ने बताया आरोपी महिला का घर जानता था। वह महिला से मिलने उसके पति की गैरहाजिरी में घर आना—जाना करता था। आरोपी केवल पति को तलाक देकर उससे शादी करने की रोज जिद करता था। पति के डर से महिला ने यह बात छुपाकर रखी थी। घटना वाले दिन आरोपी राजा महिला से मिलने आया था। उसने शादी की बात दोहराते हुए उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी राजा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने धारा 354/354क/506 (छेड़छाड़, और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!