Bhopal Theft Case: प्रोफेसर की बालकनी से सामान ले गए चोर

Share

Bhopal Theft Case: राजधानी में दो स्थानों पर चोरी की वारदातें, सोने—चांदी के जेवरात समेत सवा लाख रुपए का माल गायब

Bhopal Theft Case
                        सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी में बीती रात चोरी (Bhopal Theft Case) की दो एफआईआर थानों में दर्ज हुई है। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। राजधानी में लुटेरों के अलावा चोर सक्रिय है। चोरों ने एक प्रोफेसर का सामान दिनदहाड़े साफ कर दिया। इधर,शहर से बाहर गए परिवार को उसके पड़ोसियों ने वारदात की सूचना दी थी। चोरों (BhopalStolen Case) ने सोने—चांदी के जेवरात, नगदी समेत सवा लाख रुपए का माल गायब किया है।

जांच तो दूर जवाब देने से बचते रहे अफसर

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बताया रजत सोनी पिता ओम प्रकाश उम्र 50 साल है। रजत सोनी ने गुरूवार रात 11 बजे चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। रजत (Rajat Soni) ने पुलिस को बताया वह गौतम नगर कॉलोनी में रहते है। वह प्रोफेसर है जिनके घर में बालकनी के रास्ते चोर घुस गए थे। चोर घर से तांबे, पीतल के बर्तन रखे हुए सामान बटोर ले गए। वारदात गुरूवार दोपहर दो बजे की बताई जा रही है। चोरी गए बर्तनों की कीमत 25 हजार रूपए थी। जांच अधिकारी एसआई मुकेश स्थापक (SI Mukesh Sthapak) थाने में मौजूद होने के बावजूद फोन उठाने में असमर्थ थे। वे मामले की जांच कर रहे है।

जांच के संबंध में मैदानी हकीकत के लिए प्रतिक्रिया जानने प्रयास किया गया था। पड़ोसन ने दी थी जानकारी कटारा हिल्स थाना पुलिस ने बताया भोजपाल धाकड़ पिता होकम सिंह उम्र 24 साल ने गुरूवार रात आठ बजे चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। भोजपाल (Bhojpal Dhakad) ने बताया वह प्राईड़ सिटी कॉलोनी में रहता है। साथ ही वह पढ़ाई कर रहा है। वह 19 सितंबर को परिवार के साथ बकतरा बाड़ी गया था। उसके पड़ोस में रहने वाली नीति पाण्ड़े ने बुधवार को घर के ताले टूटने की जानकारी फोन पर दी थी। भोजपाल ने दूसरे दिन आकर देखा तो घर का सामान बिखरा था। अंदर अलमारी खुली—बिखरी हुई थी। चैक करने पर पता चला सोने—चांदी के जेवरात,10 हजार रूपए नगदी  समेत  करीब 90 हजार रूपए का माल चोर बटोर ले गए।

यह भी पढ़ें:   MP Scam News: एमपी में सुशासन की सहकारिता विभाग ने खोली कलई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों परकार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइबकरें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना यासमाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!