Bhopal News: किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share

Bhopal News: गौशाला में लटकी मिली लाश, पीएम के लिए शव भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। मृतक ने घर पर बनी गौशाला में जाकर फांसी लगाई थी। किसान का एक लड़का और एक लड़की है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

आत्महत्या की वजह पूछने पर यह दी पुलिस ने जानकारी

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार सुनेर सिंह मेेवाड़ा (Sumer Singh Mewada) पिता कमल मेवाड़ा उम्र 50 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह खजूरी सड़क स्थित ग्राम कजलास में रहता था। सुनेर सिंह मेवाड़ा किसानी करता था। पुलिस ने बताया कि उसने 9 जून की रात आठ बजे घर पर ही गौशाला में फांसी लगा ली। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुनेर सिंह मेवाड़ा का एक लड़का है जिसकी उम्र 14 साल है। वह एक बेटी है जो 18 साल की है। सुनेर सिंह मेवाड़ा ने आत्महत्या क्यों की यह पूछने पर पुलिस ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश (HC Om Prakash)  कर रहे है। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 27/24 में कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग के साथ अभद्रता
Don`t copy text!