Bhopal News: मिसरोद में युवक ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: बेरोजगारी के बाद प्रेमिका की शादी से चकनाचूर हो गई थी ख्वाहिश, रहने लगा था परेशान

Bhopal News
मिसरोद थाना जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। मिसरोद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide News) कर ली है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपा​ल सिटी (Bhopal News) की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक नौकरी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था। वह एक युवती से प्रेम भी करता था। उसकी शादी भी होने वाली थी। लेकिन, जॉब छूटने के बाद किसी और से उसकी शादी करा दी थी। जिसके बाद वह तनाव में रहने लगा था। इधर, ऐशबाग इलाके में एक अन्य व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजन थे रिश्ते के लिए राजी

मिसरोद थाना पुलिस को 20 फरवरी की रात लगभग 8 बजे रूपेश साहू ने उसके भतीजे के मौत की सूचना दी थी। मृतक की पहचान छिंदवाड़ा निवासी सूरज साहू पिता राज कुमार साहू उम्र 24 साल के रूप में हुई है। वह इंजीनियर का छात्र था। नौकरी की तलाश में सूरज साहू उसके भाई आशीष और उसकी भाभी के साथ सागर अभिनव हाईटस में रहता था। आशीष ने भी इंजीनियर की पढ़ाई (Engineering Student Suicide Case) की है। जिसके बाद वह प्रायवेट कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों ने सूरज साहू की शादी छिंदवाड़ा की रहने वाली लड़की से तय कर दी थी। लड़की के परिजन उसकी नौकरी लगने का इंतजार कर रहे थे। जिस लड़की से उसकी शादी तय हुई थी। वह दोनों एक—दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन, काफी समय बीतने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली। लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। यह पता चलने पर वह तनाव में रहने लगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निजी खेत के भीतर कुंए में मिली लाश

बेटे ने दी थी मौत की खबर

इस संबंध में परिजनों ने उसे समझाया था। लेकिन, रविवार को जब घर में कोई नहीं था। तब उसने नायलोन की रस्सी से पंखेे पर लटककर फांसी लगा ली। मिसरोद पुलिस मर्ग 06/22 दर्ज किया है। इधर, ऐशबाग थाना पुलिस मर्ग 11/22 दर्ज किया है। इस बात की सूचना सलमान खान ने रविवार सुबह साढ़े सात बजे दी थी। मृतक की पहचान अनवर खान पिता सलीम खान उम्र 40 साल के रूप में हुई है। उसकी पत्नी की 10—12 साल पहले ही मौत हो चुकी है। अनवर खान (Anwar Khan) बच्चों से दूर ऐशबाग फाटक के पास टूटा टपरे में रहता था। उसे पेट की बीमारी थी। वह शराब और सेनेटाइजर पीने का आदी था। उसका शाकिर अली अस्पताल में इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने 5—6 दिन पहले 108 की मदद से उसे हमीदिया अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत (Suspicions Death) घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लापता वृद्ध की नाले में मिली लाश
Don`t copy text!