Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Share

Bhopal News: खुद के हाथों से ​ले ली अपनी जान, सीने पर चाकू मारने से हुआ था जख्मी

Bhopal News
रातीबड़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। खुद के हाथों से एक युवक ने अपनी जान (Suspicious Death) ले ली। उसकी मौत सीने पर चाकू लगने से हुई है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। इससे पहले भी वह परिजनों को डराने के लिए इस तरह के हथकड़े अपना चुका है। हादसे के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए थे। बताया जाता है कि जहां इलाज नहीं हो सकता बोलकर परिजनों को जाने के लिए बोल दिया गया था। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

नौकरी भी छोड़ दी थी

रातीबड़ थाना पुलिस को जेपी अस्पताल से डॉक्टर प्रांजल ने रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे एक युवक के मौत की सूचना दी थी। रातीबड़ पुलिस मर्ग 08/22 दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई नितेश काकोडिया (SI Nitesh Kakodiya) के पास है। उन्होंने बताया मृतक अजय तोमर पिता राम विलास तोमर उम्र 29 साल है। वह मेंडोरा गांव का रहने वाला था। राम विलास के तीन बेटे हैं। अजय तोमर (Ajay Tomar) बीच का लड़का था। उसको शराब पीने की बुरी लत थी। कुछ समय पहले अजय तोमर मंडीदीप स्थित फैक्ट्री में काम करने गया था। लेकिन, कुछ महीने बाद उसने नौकरी छोड़ दी। इस कारण वह परिजनों से पैसे मांगता था। परिजन इंकार करते थे तो वह आत्महत्या की धमकी देता था। घटना वाले दिन भी उसने माता—पिता से पैसे मांगे। उसे पैसे नहीं मिले तो वह खुद को चाकू मारने की बात बोल रहा था। परिजनों ने समझाने की कोशिश की। वह नहीं माना और चाकू का वार सीने में बाएं तरफ लग गया। जख्मी हालत में परिजन उसे पास के अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज नहीं हो सकता बोलकर परिवार को भगा दिया। जिसके बाद परिजन उसे जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी के साथ मारपीट 

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!