Bhopal News: फिनायल पीकर भर्ती महिला ने दम तोड़ा

Share

Bhopal News: बारह दिनों तक अस्पताल में चला इलाज, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फिनायल पीकर अस्पताल में भर्ती महिला की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस आत्महत्या की संभावना जता रही है। फिलहाल अभी मौत की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

बीस साल पहले हुई थी शादी

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार महिला को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी 12 जनवरी की रात लगभग साढ़े दस बजे मौत हो गई। जिसकी सूचना हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर गौरव ने पुलिस को दी थी। ऐशबाग पुलिस मर्ग 05/24 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार यासीन अहमद (HC Yasin Ahemad) कर रहे हैं। मृतका शकीला बी पति शाहिद उम्र 36 साल है। वह बाग फरहत अफ़जा में रहती थी। शकीला बी (Shakeela Bee) ने 31 दिसंबर को फिनायल पी लिया था। उसे उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान 12 जनवरी रात 10:30 बजे मौत हो गई। जांच में पता चला है कि मृतका का एक बेटा है। उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एप्पल कंपनी के नकली उत्पाद बेच रहे दुकानों पर दबिश
Don`t copy text!