Bhopal News: वयोवृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: अपना घर वृद्धाश्रम में एक सप्ताह के भीतर हुई यह दूसरी घटना, आश्रम ने अस्पताल में कराया था भर्ती, दो सप्ताह बाद तोड़ा दम

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। वयोवृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जिस वृद्ध की मौत हुई वह अनाथ आश्रम में रहता था। जिस आश्रम में वृद्ध रहता था उसी आश्रम में रहने वाले यह दूसरे वृद्ध की मौत हुई है। दोनों घटना को अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

इससे पहले इनकी हुई थी मौत

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल में वयोवृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक का नाम पूरन उम्र 70 साल है। वह पिपलानी स्थित इंद्रपुरी (Indrapuri) में अपना घर (Apna Ghar) आश्रम में रहते थे। पुलिस ने बताया कि मृतक अपना घर आश्रम में 6 महीने से रह रहा था। पूरण की 25 मई को तबीयत खराब बिगड़ी थी। जिस कारण उन्हें आश्रम प्रबंधन ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 6 जून की शाम सात बजे उनकी मौत हो गई है। इस मामले की जांच एएसआई सत्येंद्र द्विवेदी (ASI Satyendra Diwedi) कर रहे हैं। पुलिस ने मर्ग 39/24 में कायम कर लिया है। इससे पहले लकवाग्रस्त एक अन्य वृद्ध की ही इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत हुई थी। यह घटना भी इसी महीने की शुरुआत में हुई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal ATM Robbery: बिना सेंसर वाले एटीएम डकैतों की पहली पसंद
Don`t copy text!