Bhopal News: पति की आत्महत्या का पता चलने के बाद पत्नी छत से कूदी

Share

Bhopal News: दीपावली वाले दिन हुई यह झकझोर देने वाली कहानी, खुदकुशी के ठोस वजहों का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पति की आत्महत्या के बाद पत्नी ने भी खुदकुशी कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की कोई ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है।

कारण का सवाल पूछने पर यह बोल रही हैं पुलिस

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मृतक रामस्वरूप सिंह (Ramswaroop Singh) पुत्र फूल सिंह उम्र 30 साल है। वह फिजा कॉलोनी (Fiza Colony) नारियल खेड़ा में रहता था। वह सब्जी का ठेला लगाता था। उसका दीपावली वाले दिन 12 नंवबर को पत्नी राजकुमारी सिंह से विवाद हुआ था। जिसके बाद दोपहर दो बजे (शारदा नगर) स्थित रेलवे लाइन चला गया। वह ट्रेन के सामने कूद गया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज गौतम नगर पुलिस मर्ग 25/23 दर्ज कर लिया। पत्नी को जब बात पता चली तो उसने भी छत से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतिका राजकुमारी सिंह पति रामस्वरूप सिंह उम्र 28 साल का शव पीएम के लिए भेजा गया। गौतम नगर पुलिस मर्ग 26/23 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण अभी कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान देना जल्दबाजी होगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political Gossip: राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के एक नेता की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Don`t copy text!