Bhopal News: नशे में राजधानी, घर में हो रही हिंसा

Share

Bhopal News: महंगाई और बेरोजगारी ने भी बढ़ाई मुश्किलें, घरेलू मामले का केस थाने पहुंचा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब नीति को लेकर कई बार मुखर हो चुकी है। नशे के साइड इफेक्ट भी अब घरों में दिखने लगे हैं। महंगाई और रोजगार के सिकुड़ते संसाधनों के चलते यह समस्या और अधिक विकराल हो रही है। ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी इलाके की है। यहां सामान्य घर की एक महिला के साथ उसके पति ने बुरी तरह से पिटाई लगा दी। महिला ने नशा करके घर पहुंचे पति से सिर्फ राशन को लेकर बोला था। जिसके बाद उसने पत्नी की बेतहाशा पिटाई लगा दी।

बीडीए कॉलोनी सर्वाधिक प्रभावित

भोपाल के अवधपुरी स्थित बीडीए कॉलोनी का विकास काफी पिछड़ा है। यहां गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार ज्यादा रहता है। अधिकांश परिवार स्वरोजगार या बंगलों पर काम करके आश्रित हैं। इन परिवारों के सामने कोरोना में लगे लॉक डाउन के बाद काफी चुनौतियां आने लगी है। इसी कॉलोनी के दो नंबर सेक्टर में 32 वर्षीय रेखा रजक (Rekha Rajak) का परिवार रहता है। महिला का आरोप है कि उसे पति बबलू रजक (Bablu rajak) ने पीटा। बीच बचाव करने बेटी काजल रजक आई तो उसे भी धमकी दी गई। पीड़िता बंगलों में काम करती है। यह मारपीट की घटना 17 नवंबर की शाम लगभग छह बजे हुई थी। पति नशा करके घर आया था। पत्नी ने घर का राशन नहीं लाने का कारण पूछा तो वह आगबबूला हो गया। पीड़ित को पड़ोसियों की मदद से बचाया गया। अवधपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में 272/22 मारपीट का मामला दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मोड़ पर असंतुलित बाइक खंती में गिरी, एक की मौत
Don`t copy text!