Bhopal Dowry Killing: शादी के तीन महीने बाद युवती ने लगाई थी फांसी, ससुराल वालों पर केस दर्ज

Share

Bhopal Dowry Killing: राजस्थान में पति करता है नौकरी, आरोपियों में तीन लोग शामिल

Bhopal Dowry Killing News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में आत्महत्या करने वाली युवती के मामले (Bhopal Dowry Killing) में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना 7 मार्च को हुई थी, जिसकी जांच सीएसपी गोविंदपुरा संभाग (Bhopal Dowry News) कर रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज (MP Dowry Killing News) कर लिया है।

बिहार में हैं मायका

पिपलानी पुलिस के अनुसार मुकदमा 9—10 मार्च की रात लगभग एक बजे दर्ज किया गया। इस मामले में धारा 304बी/34 (दहेज हत्या और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले का आरोपी पति रोहित कुशवाहा (Rohit Kushwaha), ननद रोहिणी कुशवाहा (Rohini Kushwaha) और देवर रंजन सिंह (Ranjan Singh) है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पति रोहित कुशवाहा राजस्थान में नौकरी करता है। उसकी शादी दिसंबर, 2020 में बिहार निवासी 23 वर्षीय ज्योति कुशवाहा (Jyoti Kushwaha Suicide News) के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि युवती को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बात से तंग आकर ज्योति कुशवाहा ने 7 मार्च की रात लगभग नौ बजे फांसी पर झूल गई थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेजा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 और 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   पिता के लिए बेटे को बनना पड़ा "गब्बर", पुलिस को बुलाकर लाश सौंप दी
Don`t copy text!