Bhopal News: शादी के तीन साल बाद महिला पहुंची थाने

Share

Bhopal News: पति—समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के तीन साल बाद एक महिला थाने पहुंच गई। उसने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी उसके परिजनों से दहेज में पांच लाख रूपयों की मांग कर रहे है। जब बात नहीं बनी तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 20 मार्च की शाम लगभग साढ़े छह बजे 191/22 धारा 498—ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत 28 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसका मायका ऐशबाग इलाके का है। परिजनों ने उसकी शादी नवाब कॉलोनी निवासी गुफरान खान (Gufran Khan) से 2020 में हुई थी। गुफरान आटो चलाता है। शादी के बाद दोनों की एक नौ महीने की बेटी भी है। ससुराल में उसे कम दहेज को लेकर ताने सुनने मिलते थे। यह बात उसने मायके पक्ष को भी बताई थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल में आकर पीड़िता के ससुर सलीम खान (Salim Khan), सास साबिया खान और घर के बाकी लोगों ने इसको लेकर बात की थी। आरोपियों का बोलना था वह उसे दहेज में पांच लाख रुपए का इंतजाम करके दे। जब दोनों पक्षों की बात नहीं बनी तो पीड़िता ने थाने जाने का मन बनाया। पुलिस ने इस मामले में पति गुफरान खान, ससुर सलीम खान, सास साबिया और ननद साजिया (Sazia) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: मां ने संपत्ति में पोते को बनाया वारिस तो पीटा

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!