Bhopal News: दो महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं

Share

Bhopal News: राजश्री गुटखा मांगने पर हुआ था विवाद, विरोध करने पर हाथ पकड़ा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर में दो शादीशुदा महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं हुई है। यह घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के टीटी नगर और गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। एक मामले में आरोपी पीड़िता से राजश्री गुटखा मांग रहा था। विरोध करने पर उसने सरेराह उसका हाथ पकड़ लिया। इधर, एक 50 वर्षीय महिला से एक अनजान शख्स ने अभद्रता की है। दोनोंं मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके से भागा मनचला

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार 20 मार्च की रात लगभग दस बजे 173/22 धारा 354 (छेड़छाड़) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी एमपी—04—क्यूबी—5250 का चालक संदीप कामले (Sandip Kamle) है। शिकायत 27 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह पंचशील नगर स्थित टेंट हाउस में खाना बनाने जाती है। घटना 19 मार्च की रात लगभग 11 बजे की है। पीड़िता काम खत्म करके घर जा रही थी। तभी आरोपी वाहन लेकर आया और उससे राजश्री गुटखा मांगने लगा। महिला ने गुटखा नहीं होने का बोलकर उसे जाने बोला। इस बात से आरोपी नाराज हुआ। उसने महिला का हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा था। इधर, गौतम नगर पुलिस ने 184/22 धारा 354 छेड़छाड़ की एफआईआर 20 मार्च की दोपहर लगभग ढाई बजे दर्ज की है। इस मामले में आरोपी अज्ञात व्यक्ति है। शिकायत 50 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। घटना दीन दयाल कॉलोनी की है। महिला ने बताया घटना 18 मार्च की सुबह लगभग 6 बजे की है। महिला कॉलोनी में मॉर्निग वॉक करने निकली थी। तभी एक व्यक्ति आया और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नर्स ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!