Bhopal News: नशे में धुत्त युवक को चाकू मारकर जख्मी किया

Share

Bhopal News: Bhopal News: अंडे की दुकान पर हुआ था विवाद, हमलावर की नहीं हुई पहचान, हमीदिया अस्पताल में भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। चाकू के वार से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके की है। जख्मी युवक को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद पुलिस को हमले की जानकारी मिली थी। जब चाकू मारा गया उस वक्त पीड़ित नशे की हालत में था। इससे पहले उसका अंडे की दुकान पर विवाद हुआ था।

इस बात को लेकर शुरू हुई थी नोक झोक

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में 9 अगस्त को प्रकरण दर्ज किया गया। शिकायत कपिल सेन (Kapil Sen) पिता राजू साल सेन उम्र 20 साल ने दर्ज कराई। वे मानसी अस्पताल वाली गली के नजदीक खटीक कॉलोनी में रहते हैं। कपिल सेन ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसने 7 अगस्त को बिट्ठल मार्केट में शराब पी थी। उसके बाद वह माली मार्केट होते हुए दोस्त राजा के पास पहुंचा। उसका दोस्त अंडे का ठेला लगाता है। वहां पहले से कुछ लड़के पहले से खड़े थे। जिनमें से एक युवक से उसने पानी पीने के लिए मांगा। वह गाली—गलौज करने लगा जिसके बाद वहां झूमाझटकी हो गई। इसके बाद वहां से जाकर वह गुटखा लेने के लिए निकला। तभी वह युवक आया और उसने कलाई पर चाकू मार दिया। हमलावर को वह पहचानता नहीं है। पुलिस ने इस मामले में 324/23 धारा 294/324/506 (गाली—गलौज, धारदार हथियार से हमला और धमकाने का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Shajapur Court News: नीलामी की बजाय घर ले गया ट्रैक्टर
Don`t copy text!