Bhopal News: शादी के दस साल बाद महिला पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: दहेज के लिए करता था पति और उसका परिवार परेशान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के दस साल बाद प्रताड़ित महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाने की है। पीड़िता का मायका भी भोपाल में हैं। पुलिस ने आरोपी पति को समझाईश देने का काफी प्रयास किया था। हालांकि जब सुलह नहीं हुई तो पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया है मुकदमा

पीड़िता ने बताया कि उसको पति शादी के दो साल बाद ही प्रताड़ित करने लगा था। पति बेरोजगार होने के साथ—साथ कुछ नहीं करता था। वह पत्नी को ही उसके मायके से पैसा लेकर आने को मजबूर करते थे। मामले की जांच एएसआई सुनील तिवारी (ASI Sunil Tiwari) कर रहे हैं। पीड़िता की उम्र 30 साल है। उसकी शादी कोलार रोड स्थित प्रियंका नगर (Priyanka Nagar) में हुई थी। पीड़िता का मायका टीला जमालपुरा इलाके में हैं। पति पहले कपड़ा बेचने का कारोबार करता था। उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसका एक सात साल का बच्चा भी है। आरोपी पति के अलावा सास और ससुर भी उसे परेशान करते थे। यह सिलसिला 2015 से शुरू हुआ था। महिला थाना पुलिस ने 352/23 धारा 498—ए/323/506/34/3/4 (प्रताड़ना, मारपीट, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के के तहत प्रकरण) दर्ज कराया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीमेंट गोदाम में हुआ हादसा
Don`t copy text!