Bhopal News: नाबालिग से बलात्कार का आरोपी दस घंटे में गिरफ्तार

Share

Bhopal News: मौसी के बेटे ने इस पल का उठाया था नाजायज फायदा, गर्भवती होने पर सामने आई थी घटना

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नाबालिग से बलात्कार मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा करने में पुलिस को महज दस घंटे लगे। वह पीड़िता की मौसी का बेटा भी है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हुई थी। आरोपी और उसका परिवार नाबालिग के घर एक काम से आया था। उस दिन आरोपी ने वारदात की थी।

आरोपी को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस संबंध में 04 नवंबर को रिपोर्ट हुई थी। शिकायत 16 वर्षीय नाबालिग ने की थी। वह कक्षा दसवीं में पढती है। उसकी मां को अपेन्डिक्स हो गया था। जिसका आपरेशन एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में होना था। इसलिए 06 सितंबर को उसे भर्ती किया गया था। उसी रात मौसी और उसके परिजन भोपाल आए थे। सभी लोग घर पर ठहरे थे। अगले दिन उसके पापा और मौसी अस्पताल में थे। तब मौसी का बेटा उसके साथ छत पर सो रहा था। मौसा और दादी और उसके भाई बहन नीचे सो रहे थे। तभी मेरा मुंह दबाकर मौसी के बेटे ने उसके साथ ज्यादती की। दो दिन बाद फिर से आरोपी दूसरे कमरे में ले गया और बलात्कार किया। यह बात तब सामने आई जब सितंबर, 2023 में उसके गर्भवती होने का पता चला। यह बात पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) के डॉक्टरों ने उसके माता—पिता को बताई थी। पुलिस ने 629/23  धारा 376(2)(च)/5एन/6 (रिश्तेदार की ज्यादती और पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज) कर आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सागर (Sagar) का रहने वाला है जिसकी उम्र 21 साल है। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी छोला मंदिर सुरेश चन्द्र नागर, एसआई रिचा चौहान, हवलदार गिरवर दांगी, आरक्षक सुजीत पटेल, महिला आरक्षक अनीता वर्मा, पूनम तिवारी, राधा लोधी ने सराहनीय भूमिका निभाई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सातवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!