Bhopal Crime: पति की प्रताड़ना से तंग युवती थाने पहुंची

Share

पुलिस ने पति समेत जेठ—जेठानी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पति की प्रताड़ना (Bhopal Crime से तंग आकर युवती थाने पहुंच गई। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवानिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पति, जेठ—जेठानी के लिखाफ मुकदमा (Bhopal Dowry Case) दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बागसेवानिया पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम www.thecrimeinfo.com को बताया कि 22 साल की युवती ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना (Madhya Pradesh Dowry Case) का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि वह होशंगाबाद के बाबई गांव की रहने वाली है। उसके परिजनों ने उसकी शादी भोपाल के आदर्श नगर में रहने वाले गौरव पुरोहित (Gourav Puruhit) से तय की थी। शादी के दौरान उसका ससुराल वालों ने 3 लाख की मांग की थी। उनके कहे अनुसार उसे शादी में 3 लाख रूपए कैश साथ ही घरेलू सामान दिया गया था। साथ ही उसकी बारात से लेकर शादी का सारा खर्चा मायके वालों ने उठाया था। शादी के कुछ समय तक किसी ने उसे कुछ नहीं कहा। अचानक उसकी जेठानी सुनीता और जेठ नितिन ने उसे दहेज के लिए ताने मारने शुरू कर दिए थे। जिसका विरोध करने पर उसका पति गौरव मारपीट (Crime Against Woman) करता था। जिसके तंग आकर वह 30 दिसंबर, 2019 को मायके आ गई थी। पीछे से 27 जनवरी 2019 को उसके जेठ नितिन और जेठानी सुनिता मायके आए थे। आते ही उन्होंने परिजनों से भी दहेज को लेकर विवाद किया था। दोनों उसे साथ ले जाने से इंकार करते हुए कहा की वह उसे दहेज में 3 लाख रूपए और दे उसके बाद ही उसे ससुराल वापस भेजे।
इन सब से तंग आकर पीड़िता ने बागसेवानिया थाने में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति गौरव, जेठ नितिन, जेठानी सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला समेत दो व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मौत

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!