Bhopal News: पति—ससुर ने पीटा तो जेठ ने की अभद्रता

Share

Bhopal News: मजदूरी पर न जाकर एक महीने की बच्ची को इलाज करने गई थी पीड़िता, इसी बात से आगबबूला हुए आरोपियों ने की दरिंदगी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिला पर हुए घरेलू हिंसा का एक खौफनाक मामला सामने आया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। इसमें आरोपी पति, ससुर, और जेठ है। महिला का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह अपनी एक महीने की बेटी को हमीदिया अस्पताल इलाज कराने ले गई थी। ऐसा करने के कारण वह मजदूरी पर नहीं गई और घर पर पैसा नहीं आ पाया। पीड़िता ने जेठ पर उसके साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है।

इसलिए गई थी हमीदिया अस्पताल

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 02 जून को हुई थी। जिसमें 264/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 22 साल है। उसकी तीन साल पहले आरोपी पति के साथ शादी हुई थी। उसकी एक महीने की बेटी है जिसकी जांच कराने वह एक जून को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) चली गई थी। इस कारण उसका दिन का काम छूट गया। रात नौ बजे इसी बात को लेकर पति नशे की हालत में विवाद करने लगा। उससे बचने के लिए घर का दरवाजा बंद कर दिया।

यह बोलकर मायके वालों को घर बुलाया

वह दरवाजे को जोर—जोर से पीटने लगा। पीड़िता ने दरवाजा खोला तो सामने पति के साथ देवर भी था। उसने नव विवाहिता का हाथ मरोड़ दिया। इसके बाद ससुर ने मुंह दबाकर धक्का दिया। जिस कारण वह गिरी और सिर पर चोट आई। वहां जेठ भी था जो उसके साथ अभद्रता करने लगा। चारों आरोपी उसको घर की चौखट लगाने पर विरोध न करने की धमकी देते रहे। इसके बाद मायके वालों को बुलाकर उसे अपने साथ ले जाने के लिए बोला। मां आई और उसे लेकर सीधे थाने पहुंच गई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Science News: तिरछी नहीं, सीधी नजर से देखा सूरज ने भोपाल को
Don`t copy text!