Bhopal News: रिसोर्ट मालिक की पत्नी को पीटा

Share

Bhopal News: संपत्ति बेचने को लेकर भाभी के घर पहुंची ननद ने किया बवाल

 

Bhopal News
चूना भट्टी थाना, जिला भोपाल— साभार चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) चूना भट्टी इलाके से मिल रही है। यहां मानवीय संवेदनाओं को झंकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी महिला है जिसने पति के साथ मिलकर भाभी से मारपीट की है। महिला ने उसके पिता की परवरिश कर रहे भाई—भाभी के यहां जमकर गदर मचाया। जबकि आरोपी उसी पिता के मकान में रहती है। ऐसा आरोप है कि पिता की देखभाल करने की नौबत आई तो उसने भाई—भाभी के घर पहुंचा दिया। परिवार में विवाद मकान बेचने को लेकर चल रहा है।

ससुर की हालत है नाजुक

चूना भट्टी थाना पुलिस ने यशोदा विहार निवासी कविता कुशवाहा पति लक्की कुशवाहा उम्र 25 साल की शिकायत पर पूजा और कमलेश के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। लक्की कुशवाहा (Lucky Kushwaha) का रिसोर्ट है। पीड़िता किराए के मकान में रहती है। वह पहले नेशनल अस्पताल में नौकरी करती थी। ससुर का मकान नीलबड़ में हैं। जहां उनके साथ सास और ननद—ननदोई रहते हैं।  पीड़िता ने बताया कि पूजा ननद है और कमलेश ननदोई है। ससुर सतपुड़ा भवन में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर है। उन्हें कोरोना हो गया था। उनका पटेल नगर में गायत्री अस्पताल (Gayrri Hospital) में इलाज चला था। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर इलाज करा रहे हैं।

इससे पहले ससुर घर बेचने की तैयारी कर चुके थे। घर बेचने पर मिलने वाला हिस्सा तभी मिलेगा, जब उनकी जान बचाने में सहयोग करेगा। यह बात बोलने पर ननद और ननदोई ने चांटा मारकर कविता कुशवाहा को नोंच दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भोपाल में अवध ट्रांसफार्मर फैक्ट्री धमाके में एफआईआर

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!