Bhopal News: अवधपुरी में जल संकट, सुझाव देने पर अध्यक्ष को पीटा

Share

Bhopal News: मुर्गे की दुकान को लेकर दो महिलाएं आई आमने—सामने, काउंटर केस दर्ज

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अवधपुरी और कमला नगर थाना क्षेत्र से मिल रही है। अवधुपरी में एक सोसायटी के अध्यक्ष की पिटाई लगाई गई है। वहीं कमला नगर में दो महिलाओं के बीच मुंह वाला घमासान हो गया। मतलब गाली—गलौज और देख लेने और मार डालने वाली धमकी। जिसमें पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया।

संकट का समाधान बताने पर हंगामा

अवधपुरी थाना पुलिस ने वृंदावन ग्रीन वैली निवासी अनिल श्रीवास्तव (Anil Shrivastava) की शिकायत पर रामराज पटेल (Ramraj Patel), जगदीश, अंकित के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। ​फरियादी ने पानी को लेकर मीटिंग बुलाई थी। पानी की कमी को लेकर य​ह बैठक थी। कॉलोनी में लोगों ने खाली प्लॉट पर सब्जी के बगीचे लगा रखे हैं। इस बात का उन्होंने विरोध करते हुए ऐसा करने से रोका। ताकि पानी की खपत को कम किया जा सके। इसी तरह कमला नगर पुलिस ने शबरी नगर निवासी रुईया खातून की शिकायत पर आरोपी गोलू सारथी (Golu Sarthi) के खिलाफ मारपीट और अड़ीबाजी करने का केस दर्ज किया है। आरोपी शराब के लिए 500 रुपए मांग रहा था।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

मुर्गे के विवाद पर दो पक्ष भिड़े

Bhopal News
कमला नगर थाना, जिला भोपाल— साभार चित्र

इसके अलावा कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर मल्टी में दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। इसमें पुलिस ने गाली—गलौज और धमकाने का केस दर्ज किया है। शिकायत बबीता गजभिए उम्र 29 साल ने अमित उजैनिया के खिलाफ दर्ज कराई है। जबकि दूसरी तरफ से पूजा उजैनिया उम्र 32 साल ने बबीता गजभिए के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दोनों महिलाओं के बीच मुर्गे की गुमठी खोलने को लेकर कहासुनी हुई थी। पूजा का पति मुर्गे की गुमठी लगाता है। यह गुमठी वह बबीता के घर के सामने लगाता है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत, पिता गंभीर
Don`t copy text!