Bhopal Murder News: मजदूर की निर्मम हत्या, पहचान छुपाने चेहरा पत्थर से कुचला

Share

Bhopal Murder News: एक दर्जन से अधिक संदेहियों से हुई पूछताछ, दो व्यक्तियों की हैं अभी भी तलाश

Bhopal Murder News
क्राइम सीन पर एफएसएल जांच का साभार सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Murder News) बिलखिरिया इलाके से मिल रही है। यहां एक व्यक्ति बेरहमी से हत्या की गई है। लाश फेंकने के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए चेहरा कुचला भी गया था। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक संदेहियों से पूछताछ कर ली है। जिसमें दो व्यक्तियों की अभी जानकारी मिली है। दोनों अपने ठिकानों से फरार चल रहे हैं।

बेटे ने की शव की पहचान

बिलखिरिया थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान (TI Umesh Singh Chouhan) ने बताया कि मंगलवार सुबह हरीपुरा—अर्जुन नगर के बीच पहाड़ में एक व्यक्ति का शव मिला था। चेहरा पत्थर से कुचला भी गया था। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। इसी बीच शाम को पिपलानी थाने में दीपक यादव (Deepak Yadav) अपने पिता मुंशीलाल यादव की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा था। उसको बिलखिरिया थाने में भेजा गया। यहां उसने चेहरा और कपड़े देखकर शव को पहचान लिया। पुलिस ने मर्ग के बाद शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को बेटे ने बताया है कि वह 31 मई को पीठे पर मजदूरी के लिए गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

मोबाइल से मिले सुराग

पुलिस ने 45 वर्षीय मुंशीलाल यादव (Munshilal Yadav) के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि बेटे से उसी दिन साढ़े दस बजे बातचीत भी हुई थी। दोपहर बारह बजे मोबाइल उसका बंद हुआ था। मृतक का परिवार आनंद नगर स्थित टीआईटी कॉलेज के पास रहता है। मुंशीलाल यादव पुट्टी का काम करता था। पुलिस ने घटना दिनांक को उसके संपर्क में आए सभी लोगों से पूछताछ कर ली है। जिसमें दो संदेही फरार चल रहे हैं। वह अपने ठिकानों पर नहीं मिले हैं। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Covid—19: कहीं अफसरों के बिगड़े बोल तो कहीं मिसाल बने
Don`t copy text!