Bhopal News: सौतन को अपने घर देखकर आगबबूला हुई पहली पत्नी 

Share

Bhopal News: नाराज होकर अपना घर छोड़ा तो भड़के पति ने दूसरी पत्नी की बेरहमी से लगाई पिटाई, पुलिस को दर्ज करना पड़ा मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहेत्तर संबंध यानि एक्सट्रा मैरिटल अफेयर कलह का बहुत बड़ा कारण होता है। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे। इन कारणों से हत्या जैसे मामले भी होते हैं। ताजा मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स इलाके का है। यहां एक व्यक्ति की दो पत्नी है। दोनों आमने—सामने हो गई। जिसके बाद पति फुटबाल बन गया। पहली पत्नी नाराज होकर अपना बोरियां—बिस्तर पैक करके चलती बनी। इस बात से पति नाराज हो गया और उसने दूसरी पत्नी को पीट दिया।

सौतन को पीटने पर खुश हुई पहली पत्नी

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 17 अप्रैल को हुई थी। जिसकी शिकायत 18 अप्रैल को थाने में पीड़िता ने आकर दर्ज कराई। पीड़िता की उम्र 42 साल है। वह गोविंदपुरा स्थित भेल (BHEL) की बस्ती में रहती है। उसकी दो बेटियां भी है जिनकी उम्र पांच और छह साल है। कई दिनों से उसका पति उसके पास नहीं आ रहा था। इस कारण वह दोनों बेटियों को लेकर रामनवमी वाले दिन कटारा हिल्स स्थित लहारपुर चली गई। उस दिन पति की पहली पत्नी पूजा भी कर रही थी। उसने सौतन को अपने सामने देखा और भड़क गई। इसके बाद उसके ही सामने काफी बवाल भी हुआ। यह सबकुछ हंगामा दो मासूम बेटियों के सामने चल रहा था। सौतन को घर में देखकर पहली पत्नी बैग पैक करके चली गई। जिसको उसका पति हाथ—पैर जोड़कर मनाने के बाद वापस लेकर आया। फिर पहली पत्नी के सामने डंडे से उसे बुरी तरह से पीट दिया। पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसे घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता है। वह काफी बार उससे यह बात बोल चुकी थी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 60/24 में मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गरीबों को बांटे जाने वाला राशन बेचा
Don`t copy text!