Bhopal News: मां ने पकड़ा करते फोन पर बात, थाने पहुंचा विवाद

Share

Bhopal News: स्कूल से आते—जाते ऑटो ड्राईवर करता था नाबालिग लड़की से छेड़छाड़

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। नाबालिग किशोरी फोन पर किसी से बातें किया करती थी। इस बात से उसके माता—पिता अंजान थे। एक दिन नाबालिग को उसकी मां ने ऐसा करते रंगे हाथों पकड़ लिया। किशोरी जिससे फोन पर बात—चीत किया करती थी वह ऑटो ड्राइवर है। उसका आरोप है कि वह उसका स्कूल से आते—जाते पीछा करता था। पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। इतना ही नहीं उसने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) सिटी के जहांगीराबाद इलाके का है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार नहीं किया जा सका आरोपी

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को लगभग साढ़े सात बजे 389/22 धारा 354—घ/11/12 (छेड़छाड़, पोस्को एक्ट का मामला) दर्ज किया है। शिकायत 35 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। घटना उसकी नाबालिग लड़की के साथ हुई है। घटना जहांगीराबाद स्थित जिंसी इलाके की है। पीड़िता की उम्र 12 साल है। वह स्कूल की छात्रा है। नाबालिग फोन पर छुपकर किसी से बातचीत करती थी। वह ऑटो ड्राइवर आमीर था, जिसको लेकर उसकी मां ने उसको समझाईश भी दी थी। इसके बाद उसने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया। आरोपी इस बात से नाराज था। कुछ समय बाद नाबालिग के स्कूल से घर लौटते समय आरोपी उसका पीछा करने लगा। विरोध किया तो वह उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं कर सकी है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: मजदूरों को धोखा देकर रफूचक्कर हुआ फ्रॉड

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!