Bhopal News: सुल्तानिया अस्पताल में प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Share

Bhopal News: दस साल पहले किया था प्रेम विवाह, परिजनों ने शक जताकर पुलिस को बुलाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रेम विवाह के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे प्रसव के लिए माता-पिता सुल्तानिया अस्पताल लेकर आए थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के गौतम नगर इलाके की है। परिजनों ने मौत को लेकर संदेह जताया था। जिस कारण यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे जांच की जाएगी। इधर, मिसरोद इलाके में घर के भीतर एक व्यक्ति की लाश मिली है।

पिता करा रहा था इलाज

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 17 अगस्त की रात लगभग नौ बजे मुन्नू लाल वंशकार (Munnulal Vanshkar) ने अपनी बेटी की मौत की सूचना दी थी। गौतम नगर पुलिस मर्ग 24/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान सीता वंशकार पति संदीप सिंह उम्र 30 साल के रूप में हुई। उसका मायका रायसेन के नानोद में हैं। सीता वंशकार (Seeta Vanshkar) ने 2012 में संदीप सिंह (Sandeep Dingh) के साथ प्रेम विवाह किया था। पति ड्रायवरी का काम करता है। यहां गौतम नगर स्थित शारदा नगर में वह किराए से रहता है। जांच में पता चला कि सीता वंशकार की एक बेटी है जिसकी उम्र 10 साल है। पति ने दो महीने पहले सीता वंशकार को उसके मायके भेज दिया था। दरअसल, वह गर्भवती थी और पांच महीने का गर्भ था। उसको पीलिया की भी शिकायत थी। मायके में मुन्नू लाल वंशकार बेटी का इलाज भी कर रहा था।

परिवार के साथ नहीं रहता था

पुलिस को पता चला कि सीता वंशकार को खून की कमी थी। उसको गंभीर होने की हालत में विदिशा से भोपाल (Bhopal News) शिफ्ट कर दिया गया था। एक दिन पहले उसके गर्भ में ही प्री-मैच्योर बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी तबीयत भी बिगड़ी थी। पुलिस को इस मामले में पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। इधर, मिसरोद पुलिस मर्ग 44/22 दर्ज कर एक मौत के मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान सुधाकर चैधरी (Sudhakar Chaudhry) पिता स्वर्गीय दशरथ चैधरी उम्र 51 साल के रूप में हुई है। वह डी मार्ट के पीछे रहता था। वह फिलहाल चैकीदारी करने का काम करता था। जांच में पता चला है कि उसको शराब पीने की लत थी। इस कारण उसका परिवार उसे साथ में नहीं रखता था। लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को भतीजे अमोल चैधरी ने दी थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: कारोबार के लिए मायके से रकम लाने पति करता था मजबूर
Don`t copy text!