Bhopal News: एक दशक पूर्व आंखों की चली गई थी रोशनी, एक महीना पूर्व ही ब्रेल लिपि स्कूल से लौटा था

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक नेत्रहीन व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी एक दशक पूर्व ही आंखों की रोशनी चली गई थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। जिस कारण परिजनों ने उसे ब्रेल लिपि सीखने के लिए नेत्रहीन स्कूल में दाखिला कराया था। उस स्कूल से एक महीना पहले ही वह आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
स्कूल से एक महीना पूर्व ही घर लौटा था
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार शुभम जोनजारे पिता कुंवर जोनजारे उम्र 27 साल छोला मंदिर इलाके में रहता था। वह बारह साल पहले अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुका है। परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने 2 जून की दोपहर लगभग डेढ़ बजे उसे मृत घोषित कर दिया। शुभम जोनजारे (Shubham Jonjare) का परिवार मूलत: बैतूल (Betul) जिले का रहने वाला है। उसके पिता कुंवर जोनजारे (Kunwar Jonjare) ग्वालियर (Gwalior) जिले में स्थित बैंक में नौकरी करते हैं। मामले की जांच एसआई प्रीतिम सिंह (SI Preetam Singh) कर रहे हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि बारह साल पहले मृतक की आंखों की रोशनी चली गई थी। जिस कारण उसे रंग, नोट, अक्षर पहचानने के लिए समस्या होती थी। इसलिए परिजनों ने इंदौर (Indore) में स्थित एक नेत्रहीन स्कूल में दाखिला कराया था। वह स्कूल से एक महीना पूर्व ही घर लौटा है। उसके परिवार में मां भी आंखों की रोशनी कम होने की समस्या से ग्रसित हैं। शुभम की एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो गई है। बेटे की मौत की सूचना ग्वालियर में नौकरी करने वाले पिता को दे दी है। वे 03 जून को भोपाल आएंगें जिसके बाद शव का पीएम कराया जाएगा। फिलहाल छोला मंदिर पुलिस ने मर्ग 43/26 कायम किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।