Bhopal News: चाकू से वार कर दो बहनों पर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: बातचीत नहीं करने से नाराज चल रहा था आरोपी, गले, चेहरे, पीठ और हाथ में लगे वार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सनसनीखेज एक वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके में हुई है। एक सायको युवक ने दो सगी बहनों के शरीर पर एक दर्जन से अधिक चाकू से वार करके जानलेवा हमला किया है। इस हमले के पीछे एकतरफा प्यार को वजह बताया जा रहा है। हमलावर फिलहाल फरार चल रहा है।

युवती ने बातचीत बंद की तो नाराज होकर किया हमला

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात शंकर नगर (Shankar Nagar) बस्ती में 02 जून की दोपहर हुई थी। पुलिस ने बड़ी बहन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। जिसकी उम्र लगभग 23 साल है। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसकी छोटी बहन जिसकी उम्र 19 साल है उसकी आरोपी अक्षय चंदेल (Akshay Chandel) से पहले दोस्ती हुई थी। दोनों में गहरी दोस्ती थी। लेकिन, अक्षय चंदेल की हरकतों को देखते हुए युवती ने उससे दूरी बना ली। इसी बात से वह नाराज चल रहा था। उसका कहना था कि यदि वह उससे बात नहीं करेगी तो वह दूसरे से भी बातचीत करने के लायक नहीं रहेगी। आरोपी ने अपनी पूर्व की महिला मित्र को चाकू से कई जगह वार किए। उसे बचाने आई बड़ी बहन को भी उसने नहीं बख्शा। पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों के गले, चेहरे, गाल, पीठ और हाथ में चाकू के वार लगे हैं। छोला मंदिर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 480/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी शंकर नगर में ही रहता है जो कि घर से फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वयोवृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!