Bhopal News: झुग्गी में रखे छह लाख रुपए के जेवरात चोरी

Share

Bhopal News: बेटे से मिलने गई थी जेल तभी वारदात को दिया अंजाम, कुछ रिश्तेदारों पर संदेह जताया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। झुग्गी से करीब छह लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर इलाके की है। इस मामले में घर मालिक वृद्धा ने अपने रिश्तेदारों पर शक भी जतााया है। घटना उस वक्त हुई जब वह जेल में बंद बेटे से मिलने गई थी।

वृद्धा के दोनों नाती को हुए गिरफ्तार

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मनसा बाई श्रीवास (Mansa Bai Shrivas) पति रामसेवक श्रीवास उम्र 65 साल नार्थ टीटी नगर स्थित बाणगंगा (Banganga) बस्ती में रहती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 8 मई को जबलपुर रिश्तेदारी में गई थी। वहां से एक दिन बाद लौट आई थी। इसके बाद वह कुछ दिन पहले सेंट्रल जेल (Central Jail) मेें बंद बेटे धनराज श्रीवास (Dhanraj Shrivas) से मुलाकात करने गई थी। इस दौरान उसके दो रिश्तेदार घर पर थे। वह वापस लौटी तो रानी हार, दो चूड़ी, दो कान के टॉप्स, एक अंगूठी, मंगलसूत्र और चांदी की पायल नहीं मिली। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत छह लाख रुपए बताई है। टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 335/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले के दो संदेहियों को दबोच लिया है। जिसमें रिषभ श्रीवास (Rishabh Shrivas) और आयुष श्रीवास (Ayush Shrivas) से माल बरामद हुआ है। आयुष श्रीवास शाहपुरा (Shahpura) में रहता है जो कि जेल में बंद धनराज के भाई का बेटा है। जबकि उसके बेटे रिषभ ने चोरी की वारदात करने को कबूला है। पुलिस ने वृद्धा के दोनों नाती को गिरफ्तार करके माल बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पांचवी कक्षा की नाबालिग समेत दो व्यक्तियों ने लगाई फांसी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!